समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश की बैठक में श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया।

0
110

दिनांकः24.01.2022  
समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश की बैठक में श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया। लखनऊ स्थित ओ.सी.आर. विधायक निवास में समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की विशेष बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल भारती ने की।
बैठक में समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर माननीय श्री अखिलेश यादव जी को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से पूरे प्रदेश में अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय बनाने का निर्देश दिया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से श्री चन्द्रशेखर चौधरी प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी बाबा साहब वाहिनी उत्तर प्रदेश, रामहृदय राम सदस्य अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम, राज कुमार प्रधान जिलाध्यक्ष समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ सहारनपुर, पाल सिंह प्रदेश सचिव अनुसूचित जाति मोर्चा, जैल सिंह प्रदेश सचिव अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, ब्रजलाल रावत प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, रवि दत्त रावत  प्रदेश सचिव, राजकुमार पासी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, धर्मवीर पासवान, प्रदीप सरोज जिलाध्यक्ष प्रतापगढ़, अटल बाल्मीकि, सरोजनी अम्बेडकर प्रदेश सचिव, ओमप्रकाश बाल्मीकि जिलाध्यक्ष लखीमपुर, कर्म सिंह राष्ट्रीय सचिव बाबा साहब वाहिनी, अफजाल खान पूर्व चेयरमैन सहारनपुर उपस्थित रहे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता