Site icon Live Bharat

लुधियाना में शिव सेना नेता पर हुए जानलेवा हमला पंजाब सरकार का फेलियर

हमला बेहद निंदनीय

अमृतसर। लुधियाना में आज हुए शिव सेना नेता पर हमले की कड़ी निंदा करते हुए सांसद गुरजीत सिंह औजला ने इसे सरकार का फेलियर बताया है। उनका कहना है  कि इसके लिए पंजाब में दयनीय हो चुकी लॉ एंड आर्डर की स्थिती जिम्मेदार है जिसमें जुर्म करने वालों के मन से कानून का भय खत्म हो चुका है।

गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि इस मामले में सरकार को सख्त से सख्त एक्शन लेना चाहिए। जो भी हुआ बेहद गलत है। उन्होंने कहा कि किसी को भी कोई मुश्किल या किसी से परेशानी है तो इसके लिए संविधान के तहत पुलिस को शिकायत दर्ज करवाए ना कि खुद उसे सजा देने निकल पड़े। उन्होंने कहा कि  यह सरकार का बहुत बड़ा फेलियर है जिसमें लोगों के मन से खौफ और डर निकलता जा रहा है यह बहुत खौफनाक है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान पूरी कैबिनेट के साथ बाय इलेक्शन करवाने में व्यस्त है लेकिन पंजाब के प्रति अपनी जिम्मेदारी को नजरअंदाज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के साथ ही कानून व्यवस्था बुरी तरह से चरमर्रा गई है और ऐसे हादसे लगातार हो रहे हैं इसीलिए सरकार को सख्ती से एक्शन लेना चाहिए और लोगों की सुरक्षा यकीनी बनाई जानी चाहिए।

Exit mobile version