Site icon Live Bharat

मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व डी.जी.पी. मोहम्मद इज़हार आलम के निधन पर दुख किया प्रकट

मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व डी.जी.पी. मोहम्मद इज़हार आलम के निधन पर दुख किया प्रकट
चण्डीगढ़, 6 जुलाई: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज पूर्व डी.जी.पी. मोहम्मद इज़हार आलम (72) के निधन पर शोक व्यक्त किया है, जो आज सुबह मोहाली के एक निजी अस्पताल में चल बसे। वह अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र और दो बेटियाँ छोड़ गए हैं। एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मुझे मोहम्मद इज़हार आलम की मृत्यु के बारे में जानकर दुख हुआ है, जिन्होंने पंजाब वकफ़ बोर्ड के चेयरमैन के तौर पर सेवा निभाई।’’
शोक संतप्त परिवार और सगे-संबंधियों के साथ दिली हमदर्दी ज़ाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने ईश्वर के समक्ष दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शाश्वत निवास देने और उनको इस ईश्वरीय आदेश को मानने का बल प्रदान करने के लिए प्रार्थना की।
Exit mobile version