छीना ने केंद्रीय बजट को बताया विकास मुखी कहा, हरेक वर्ग का रखा ख्याल

0
45

अमृतसर 23 जुलाई वरिष्ठ भाजपा नेता राजिंदर मोहन सिंह छीना ने आज केंद्रीय बजट को विकास मुखी करार देते हुए कहा कि बजट देश में बुनियादी ढांचे की मजबूती व विकास को प्रभावशाली समर्थन देगा। उन्होंने कहा कि बजट में हरेक वर्ग का ध्यान रखते हुए किसानों, महिलाओं व युवाओं के लिए बड़े एलान किए गए है। उन्होंने कहा कि खेतीबाड़ी के विकास के लिए फसली विभिन्नता व फसलों की डिजीटल मैपिंग पर ध्यान केंद्रित करके उन्नत खेती को प्रत्यक्ष रूप में उजागर किया गया है।

छीना ने कहा कि बजट सेहत सेवाओं, शिक्षा व रक्षा सहित अन्य क्षेत्रों के लिए भी लाभदायक है। उन्होंने कहा कि मध्य वर्ग व कर्मचारियों के लिए खुशी की बात है कि आमदन कर स्लैब में बड़ा बदलाव करके उनको राहत प्रदान की गयी है। शिक्षा प्रसार संबंधी प्रोजेक्ट व हुनर विकास की योजनाओं का एलान युवाओं के हित में है। इससे रोजगार के साधन प्राप्त होंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक दूरंदेशी के धारणी बताते हुए कहा कि 2024 का यह बजट देश के आर्थिक विकास व आम लोगों के कल्याण संबंधी नए दिशा निर्देश दर्शाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की ओर से विकसित भारत प्रोग्राम व नारी शक्ति पर खास ध्यान दिया गया है। इस बजट में गरीब पक्षीय नीतियां, आईटी सेक्टर, डिजीटल सेवाओं व उद्योगों व विशेषकर लघु उद्याेगों को नई दिशा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी आईटी सेक्टर में इंटर्नशिप व प्रशिक्षण के लिए बहुत बड़े एलान किए गए है।

छीना ने मध्य व लघु औद्योगिक इकाइयों के लिए राहत के एलान की भी प्रशंसा की क्योंकि इससे रोजगार पैदा होंगे। बजट में रेलनेटवर्क को मजबूत, मुफत सौर ऊर्जा, गरीब व आर्थिक तौर पर कमजोर वर्गों के लिए आवास योजनाओं को जारी रखने का फैसला भी प्रशंसनीय है।