Site icon Live Bharat

खालसा कॉलेज एजुकेशन के प्राचार्य व स्टाफ के संयुक्त प्रयास से तैयार पुस्तक विद्यार्थियों के लिए होगी लाभकारी : छीना

अमृतसर, 10 मई (मनी लाइव भारत )-

सामाजिक इंसाफ व समानता के लिए शिक्षा एक प्रमुख साधन है। समाज के लिए शिक्षा महत्वपूर्ण है।  क्योंकि इसमें प्रत्येक नागरिक को फलने-फूलने और देश और समाज में योगदान करने का अवसर मिलता है। ये शब्द खालसा कॉलेज गवर्निंग काउंसिल के आनरेरी सचिव  राजिंदर मोहन सिंह छीना ने आज खालसा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘टुवर्ड्स इनक्लूसिव एजुकेशन’ नामक पुस्तक के विमोचन समारोह के दौरान व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि यह पुस्तक समाज की भावी चुनौतियों और आने वाली पीढ़ियों को एक नई दिशा प्रदान करने वाली है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. हरप्रीत कौर द्वारा संपाादित, एसोसिएट्स प्रो. डा. मनिंदर कौर व सहायक प्रोफेसर डा. दीपिका कोहली की इस पुस्तक मेंशिक्षा प्रणाली के अलग अलग पहलुओं में शमूलियत व बीते समय में जारी एनईपी 2020 के भविष्यवादी दृष्टिकोणी संबंधी  देश भर के माहिरों के विद्वता भरपूर लेख शामिल है। इस अवसर पर प्रिंसिपल डा. हरप्रीत कौर ने कहा कि पुस्तक में एनईपी 2020 में सम्मिलित शिक्षा व सीखने के बुनियादी ढांचे, सीखने के माहौल, स्कूल व क्लासरूम अभ्यास, मूल्यांकन व अध्यापकों के पेशेवर विकास के संबंध में उनके प्रभाव के संबंध में मुख्य नीतिगत सिफारिश को शामिल किया गया है।

इससे पहले छीना ने कहा कि युवा सामाजिक, आर्थिक विकास और नवाचार के लिए सक्रिय हैं। उनकी सामूहिक ऊर्जा और दृष्टि ही राष्ट्र और समाज के विकास का आधार है। उनके लिए, देश के समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए सही प्रकार की शिक्षा, कौशल और उद्यमशीलता के अवसर आवश्यक हैं। इस बीच, पुस्तक निश्चित रूप से उच्च शिक्षा संस्थानों को संस्थागत दृष्टिकोण में व्यापक बदलाव लाने और सभी के लिए शिक्षा के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बाधाओं को दूर करने में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक शिक्षकों, शिक्षकों, गैर सरकारी संगठनों और विकलांग बच्चों के साथ काम करने वाले व्यक्तियों के लिए उपयुक्त है।

Exit mobile version