उपचुनाव फतेहपुर में 4 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने टिकट के लिए रखी दावेदारी

0
92

उपचुनाव फतेहपुर में 4 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने टिकट के लिए रखी दावेदारी गुरमुख सिंह रियाली

फतेहपुर उपचुनाव को लेकर बीजेपी (BJP) से ज्यादा कांग्रेस में हाल-बेहाल दिख रहा है। कांग्रेसी इस बात पर खफा हैं कि स्व सुजान सिंह पठानिया के बेटे भवानी पठानिया को कैसे उपचुनाव में अपना प्रत्याशी बना सकती है। जबकि इस विधानसभा क्षेत्र में वर्षों से जो कांग्रेसी पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं ,उनकी अनदेखी क्यों की जाए। इसी के चलते आज कांग्रेस टिकट के लिए यहां से चार दावेदारों ने एक तरह से भवानी पठानिया का विरोध दर्ज करने के लिए रोड शो (Road show) कर डाला। इसमें धमेटा से रीता गुलेरिया की अगुआई में गाड़ियों व बाइक की एक रैली फतेहपुर की तरफ निकाली गई। इसी तरह गारन से चेतन चंबियाल ,नशवार सिंह व राघव पठानिया ने अपनी रैली निकाली। इसके बाद ये सभी राजा का तालाब के पास एकजुटता दिखाते हुए एक साथ रोड शो करने लगे। चारों नेता ओपन जिप्सी में पूरे बाजार का चक्कर लगाते हुए बरोट पैलेस पहुंचे जहां कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी ही पार्टी में परिवारवाद का विरोध किया।